36.9 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। एसजेएस पब्लिक स्कूल  में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी पर विद्यालय द्वारा दशहरा मेला व सभी विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह, प्रबंधक अग्रज सिंह, सहप्रबंधिका डॉ. अनुश्री सिंह व प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि मिश्रा भी मौजूद रहे। नर्सरी से कक्षा दो के छात्र-छात्राओं ने दशहरा मेले का आयोजन किया। कक्षा तीन से आठ के छात्र-छात्राओं द्वारा सभी विषय अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, समाजिक विज्ञान, कंप्यूटर पर विभिन्न आकर्षक प्रतिरूप प्रस्तुत कर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। अभिभावकों को छात्र-छात्राओं द्वारा अपने मॉडल से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रतिरूप में पर्यावरण संरक्षण ईमानदारी कृषि संबंधित जानकारियां तथा ग्रामीण जीवन संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। इस मौके पर बच्चों के प्रोत्साहन के लिए सभी शिक्षक गण मौजूद
रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest