38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

अब एक कॉल पर दर्ज होगी महिला उत्पीड़न की शिकायत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। महिला आयोग की दो सदस्य टीम रायबरेली एक गेस्ट हाउस पहुँची। जहाँ उनके पास चार मामले आये, जिसकी सुनवाई महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला व चंदन द्वारा सुनी गई जिसमें सम्बंधित अधिकारियों को मामलों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने मीडिया को बताया की महिलाओं की उत्पीड़न की शिकायत हेतु आयोग ने एक नम्बर जारी किया है जिसमे महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इन नंबरों को सभी सरकारी अस्पताल, थानों व सार्वजनिक जगहों में लगाने के भी निर्देश जारी किए गए।महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला ने बताया कि जिनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही, वे भी इस नम्बर पर शिकायत कर सकती हैं। शिकायत मिलने के बाद आयोग तुरंत सम्बंधित थाने से रिपोर्ट मांगेगा। आयोग ने महिला अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए भी नई व्यवस्था शुरू की है। मनोरमा शुक्ला ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने 25 सदस्यों को तीन-तीन जिलों का कार्यभार सौंपा है। ये सदस्य जिलों में हर महीने के पहले और तीसरे बुधवार को महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करवाएंगी।

कैसे काम करता है ये नंबर

राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुविधा के लिए वॉट्सऐप नम्बर 6306511708 जारी किया है। महिलाएं इस नम्बर पर अपने आधार नम्बर के साथ शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।

रिपोर्ट : अनुज मौर्य

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest