37.2 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

अपने बयान पर माफी मांगे वसीम रिजवी: कांग्रेस

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष हाफिज रियाज ने कहा उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का बयान पूरी तरह से राजनैतिक फायदे के लिये है जो कि बहुत ही अफसोस जनक है। वसीम का यह कहना कि देश भर के मदरसे आतंकवादी गतिविधिया संचालित करने के अड्डे हैं। ऐसा बयान देश में अराजकता फैलाने वाला सोचा समझा बयान है। देश के इतिहास में मदरसों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मदरसो से पढ़े लोगो ने देश की एकता व खुशहाली के लिये बहुत कुर्बानियां दी हैं। वसीम के बयान से देश के मुसलमानों में काफी आक्रोश है। वसीम को देश के मुसलमानों से माफी मांगना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसे गलत बयान देने वाले वसीम को चेयरमैन पद से तुरंत हटा देना चाहिए, जिससे देश में अमन चैन रहे। अगर ऐसा न किया गया तो देश का मुसलमान रोड पर उतर कर भाजपा के खिलाफ प्रर्दशन करेगा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest