16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अपनी विधायिका से फंड ले आओ या खुद पैसा करो जमा तब हो पायेगा बिजली का काम, ऑडियो हुआ वायरल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

Audio👆

एक ऐसा गांव, जहां आज़ादी के बाद भी नही पहुँची बिजली।

रायबरेली। भारत के प्रधानमंत्री दावे करते है कि हर घर तक बिजली पहुँचाना हमारा लक्ष्य है,किन्तु आज भी प्रदेश का वीवीआईपी जनपद रायबरेली माना जाता है,किन्तु इस जनपद की नगर पालिका परिषद की सीमा के अंदर एक ऐसा गांव है,जहां आज़ादी के बाद ग्रामीणों को बिजली नसीब नही हुई है।

मामला नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत पूरे छीटी मिश्र मजरे खोर का है।जहां से शहर की दूरी मात्र 3 किमी0 है और आज़ादी के बाद भी लोग अँधेरे में रह रहे है।ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई किन्तु नतीजा रहा शून्य।
इस गांव में बिजली के खंभे तो 2009 में गांव में पहुँचे, कुछ लगे व कुछ आज पड़े है।इस मामले में जब बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई जाती है तो डिमांड होती है कि तार उपलब्ध करवा दिया जाए तो लाइन बिछा दी जाएगी।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायिका अदिति सिंह से भी की है।उन्होंने जल्द लगवाने का आश्वासन दिया है।

गांव में बिजली न पहुँचने से शिक्षक विपिन मिश्र सहित गांव के कई लोगों ने बताया कि गांव में बिजली न होने से इस आधुनिक युग मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से नही हो पाती है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest