18.5 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

अनियंत्रित टेम्पो ने छीन ली बाइक सवार की जिंदगी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नवोदय चौराहे के पास हु एक्सीडेंट में साइकिल सवार व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत।दरअसल आपको बताते चलें विंधा प्रसाद पुत्र माता बदल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सेनपुर घर से किसी कार्यवश महराजगंज जा रहे थे तभी अचानक महराजगंज की तरफ से चले आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो जिसका नंबर UP 35 T 6220 ने साइकिल सवार विंधा प्रसाद को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में राहगीरों की मदद से जब तक उन्हें सीएचसी पहुंचाया जाता तब तक बिंदा प्रसाद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।वहीं घटना को अंजाम देने के बाद टेंपो चालक मय टेंपो सहित भागने में सफल रहा।मामले में कोतवाली प्रभारी लालचन्द सरोज ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर एवं पंचायत नामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वही एक्सीडेंट्स कर भागने वाले टेंपो को भी ट्रेस कर लिया गया जल्द ही टेंपो व चालक को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest