27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

अधेड़ महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग के किनारे बसे नंदा खेड़ा गांव में बुधवार की सुबह छत के ऊपर बने कमरे में अधेड़ महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। परिजनों ने थाने में इसकी सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदाखेड़ा गांव के रहने वाली श्रीमती यादव 45 वर्ष पत्नी रामदेव ने बीती रात अपने परिवार के लिए खाना बनाया और फिर सभी लोग खाना खाकर सो गए ।सवेरा होते ही पूरे घर में उस समय हड़कंप मच गया जब श्रीमती यादव का शव घर के ऊपर बने कमरे मे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया । परिजनों ने इसकी सूचना बछरावां थाने को दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । उधर घरवालों ने आशंका जताई है कि कि जमीनी विवाद के चलते श्रीमती की हत्या कर दी गई है । इस बारे में थाना अध्यक्ष रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ।मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest