12.7 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

अतिक्रमण के नाम पर अधिशासी अधिकारी और पुलिस प्रशासन व्यापारियों को कर रही है परेशान : राम लाल अकेला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे के अंदर प्रमुख मार्गो पर चल रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने उच्च अधिकारियों से बात किया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि अधिशासी अधिकारी और पुलिस प्रशासन ने जो बिना सूचना दिए हुए अतिक्रमण हटाने के नाम पर मकान और दुकान के सामने तोड़फोड़ करके धराशाई किया है या निंदनीय है और किसी की दुकान हटाने के लिए उसकी रोजी-रोटी की व्यवस्था करना चाहिए। ऐसा ना करते हुए तोड़फोड़ करके प्रशासन व्यापारियों में भय पैदा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने विकलांगों के घर की सीढ़िया तोड़ दी, जो गैरकानूनी है और अमानवीय भी है। इसको लेकर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने पूरे कस्बे के लोगों को सुना और भ्रमण किया और लोगों को निराकरण कराने का पूरा आश्वासन दिया और उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों और कस्बे वासियों के साथ यह अन्याय नहीं रुका तो रामलाल अकेला चुप नहीं बैठेगा व्यापारियों के साथ शरीक होकर इनके हक की लड़ाई लड़ने का काम करेगा।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest