28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद रायबरेली । बीती रात क़रीब 11 बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के जायस सलोन मार्ग पर बुझी भूला मऊ गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घना होते ही चालक वाहन
लेकर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए नसीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया बाद में सोमवार की सुबह हालत बिगड़ने पर घायल को रायबरेली से ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर किया गया |
रविवार की रात करीब11 बजे 27 वर्षीय राहुल पुत्र रामप्रकाश पासी निवासी पूरे दीक्षित मजरे बहादुरपुर ग्राम पूरे बस्ती मजरे लहेंगा अपने रिश्तेदारी बारात के कार्यक्रम से वापस अपने गॉव जा रहे थे ,रास्ते मे जायस सलोन मार्ग पर बुझी भूला मऊ गांव के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था! राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस नसीराबाद की मदद से घायल को सीएचसी नसीराबाद में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएच सी के डॉ मलय श्रीवास्तव ने घायल को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया डा़ मलय श्रीवास्तव ने बताया कि घायल युवक की हेड इंजरी हुयी है | उधर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest