20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा नेता की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली) । रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कसना मोड़ के पास खेत से घर जा रहे भाजपा नेता की अज्ञात वाहन की टक्कर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विदित हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी भाजपा नेता धर्म दत्त शुक्ला उम्र 68 वर्ष रविवार देर शाम अपने खेत से घर के लिए वापस आ रहे थे तभी कसना मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे भाजपा नेता धर्म दत्त शुक्ला रोड के किनारे बने गड्ढे में जा गिरे जब आस- पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी।परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल यूपी 100 द्वारा आनन-फाफन में उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाजपा नेता के बड़े पुत्र रमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि खेत गए थे वापस आ रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता की मौत हो गई।शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार प्रभारी विद्यार्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य /पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest