17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से घर जा रहे युवक की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में स ई नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घर से बाजार जा रहे युवक की मौत हो गई ।सूचना पर यूपी-100 पुलिस पहुंची और सूचना चौकी प्रभारी को दी।शव का शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सुक्रवार को लगभग तीन बजे परशदेपुर सलोन मार्ग पर स ई नदी के पास सलोन थाना क्षेत्र गोड़ियन का पुरवा निवासी जीतलाल 32 वर्ष अपने घर से साइकिल लेकर परशदेपुर बाजार आ रहा था।मटियरवा चौराहे की ओर से एक पिकप व बस जा रही थी ।बस पिकप को ओवरटेक करने में अनियंत्रित हो गयी और साइकिल पर जोरदार टक्कर मारी जिससे जीतलाल के सर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी ।मौके पर चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा पहुंचे और गाड़ी पर रखवाकर चौकी लाये।परिजनो के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि साइकिल में टक्कर मारने के बाद वाहन चालक भाग गया है जांच की जा रही है।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest