33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौके पर हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक अधेड़ की सुबह तड़के किसी वाहन की टक्कर होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे के ग्राम सांवा पुर के निकट गेस्ट हाउस के पास का है जहां सांवापुर गांव के रहने वाले छोटेलाल 50 पुत्र मेड़ई सुबह तड़के लगभग 5:00 बजे सड़क के किनारे टहल रहे थे तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और टक्कर मार कर वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया जोरदार टक्कर की वजह से छोटेलाल आकर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गया जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी वजह से छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई लोगों को घटना की जानकारी लगभग 1 घंटे बाद हुई तो वहां पर भीड़ लग गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर मौत की खबर सुनकर घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।

अनुज मौर्य/ मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest