16.9 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर ने दो युवकों की छीन ली जिंदगी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ (रायबरेली)। कनहा चौराहे पर अंडा की ठेलिया लगाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले दो युवको को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गयी ।

मिली जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा चौराहे पर दुकान बंद करके ठेलिया ले जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर मौके पर ही 2 युवकों की दर्दनाक हुई मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र तेज बहादुर एवं अंकित पुत्र अरुण निवासी कानहा सोमवार को देर शाम कान्हा चौराहे पर अंडे की ठेलिया लगाते हैं दुकान को बंद करके ठेलिया लेकर घर जा रहे थे कि तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई अचानक हुई घटना से कनहा चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई आसपास लोगों ने दौड़कर युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी मौके से वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest