14.4 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार भेजा जेल |
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनलालगंज पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को स्मैक के साथ धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक बलबीर सिंह हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह कांस्टेबल कल्प्राज यादव के साथ शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग हेतु मोहनलालगंज से इंद्रजीत खेड़ा की ओर गश्त कर रहे थे तभी पेट्रोल टंकी के सामने दो अभियुक्त मोटरसाइकिल से आ रहे थे पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा करते हुए पकड़ लिया और उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम वीरू यादव पुत्र नन्हे यादव सेमरा पीतपुर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ बताया और दूसरे ने अपना नाम सुशील पुत्र राजाराम निवासी जौखंडी गोसाईगंज जनपद लखनऊ बताया जमा तलाशी के दौरान अभियुक्त गणों के पास से करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई दोनों अभियुक्तों को पुलिस कोतवाली लाकर उनको उनके अपराध से रूबरू कराते हुए अभियुक्त गणों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

धीरेंन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest