21.2 C
Raebareli
Friday, March 13, 2026

सोशल मीडिया में की गई अभ्रद टिप्पणी की सपाईयों ने की शिकायत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। सपा नेता मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिला महामन्त्री आनन्द यादव ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर रायबरेली के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया में पार्टी के प्रति अभद्र टिप्पणी की, जिससे पार्टी का कार्यकर्ता आहत है। उक्त अज्ञात व्यक्ति का कार्य लोकतान्त्रिक मर्यादा के प्रति घोर निन्दनीय है। शिकायतकर्ता द्वारा अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल नम्बर दे दिया गया है। शिकायत करने वालों में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल, लोहियावाहिनी अध्यक्ष मो. साहिल, महामंत्री शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने इस अक्षम्य अपराध के प्रति सुसंगत धाराओं में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की। नेताद्वय ने कहा कि यदि अविलंब कार्यवाही न की गयी। समाजवादी पार्टी आन्दोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो. हलीम, इमरान रानू खान, सतेन्द्र पंडित, मोहित श्रीवास्तव, शुभम पाल, सुधीर गुप्ता, कमलेश यादव, भूपेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest