25.4 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

सेवानिवृत्त पात्र कर्मचारी के लिए ये है सुनहरा मौका

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। विशेष न्याययिक मजिस्ट्रेट (पिटी केसेस), रायबरेली के न्यायालय में कार्य करने हेतु जनपद न्यायालय एवं कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त एवं जिनके द्वारा 65 वर्ष की आयु पूर्ण न की गयी हो, कर्मचारियों से एक रीडर, एक अहलमद की नियुक्ति एवं एक चपरासी (यह सेवक सरकारी कर्मचारी नहीं होगें) की नियुक्ति साक्षात्कार के आधार पर की जानी है। इन कर्मचारीगण में से रीडर एवं अहलमद को रू0 4500/- प्रतिमाह एवं चपरासी को रू0 100/- प्रतिदिन कार्यदिवस के अनुसार देय होगा।
उपरोक्त पदों पर कार्य करने हेतु इच्छुक सेवा निवृत्त कर्मचारियों में से आवेदन पत्र 05 अप्रैल 2019 तक जनपद न्यायालय रायबरेली में निर्धारित प्रोफार्मा शैक्षिक योगिता, जन्मतिथि प्रमाण, पता आदि मांगी गई सूचना जनपद के प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायालय में जमा किये जायेंगे।

इस संदर्भ में विस्तरित जानकारी प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायालय से प्राप्त कर सकते है।

यह जानकारी अध्यक्ष चयन समिति/प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा दी गई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest