डलमऊ रायबरेली – डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुर्शिदाबाद गांव में बीती रात विधवा के घर नकप लगाकर चोरों ने नगदी के साथ लाखों रुपए कीमत के जेवरात पार कर दिए और चोर पुलिस के इस खेल में पुलिस न कामयाबी के साथ चोरों को पकड़ने के लिए गली गली की खाक छानते नजर आई ।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुर्शिदाबाद ग्राम निवासी शिव प्यारी पत्नी स्वर्गीय राम शंकर डलमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा घर की दीवार में नकाब लगाकर घर में रखे बक्से घर के पीछे बाग में उठा ले गए और उसमें रखे ₹40000 नगद तथा लगभग ₹100000 कीमत की जेवरात उठा ले गए सुबह जब शिव प्यारी उठी तो घर के दीवार में सेंध देखकर होस उड़ गए और घर के पीछे बाग में पड़े बक्से देखा तो कपड़े इधर उधर पड़े थे और उसमें रखे जेवर और नगदी चोर उठा ले गए पीड़ित प्यारी ने बताया कि जर्जर मकान बनाने के लिए जोड़ जोड़ कर रुपए इकट्ठे किए थे जिसे चोर उठा ले गए और मेरे सारे अरमानों पर पानी फिर गया कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि जानकारी मिली है जांच की जा रही है ।
विमल मौर्य रिपोर्ट














