17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सिमहैंस हास्पिटल में अपोलो मेडिक्स की ओपीडी शुरू

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। रविवार को स्थानीय सिमहैंस हास्पिटल में अपोलो मेडिक्स के सहयोग से विषेष ओपीडी की शुरूआत की गई। इस विशेष ओपीडी का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधी माननीय केएल शर्मा एवं सिमहैंस हास्पिटल के प्रबन्धक डाॅ. मनीष चैहान द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपोलो मेडिक्स के डा. अरूण कुमार, डा. राजीव रंजन सिंह, डा. रवी शंकर, डा. सत्येन्द्र कुमार, डा. हेमन्त सिंह, डा. केएस सिंह, डा. ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, डा. गीता शर्मा, डा. जया श्रीवास्तव, निर्मल शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, रोहित सिंह आदि ने भी दीप प्रज्जवलित कर ओपीडी का शुभारंभ किया। इस विशेष ओपीडी में गुर्दा रोग विशेषज्ञ डा. अरूण कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डा.सत्येन्द्र कुमार, पेट रोग विशेषज्ञ डा. राजीव रंजन सिंह एवं मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र रोग विशेषज्ञ डा. रवि शंकर से मरीजों नें अपनी बिमारियों से सम्बन्धित परामर्ष प्राप्त किया। केएल शर्मा ने अपोलो मेडिक्स द्वारा रायबरेली में ओपीडी शुरू करने पर डा. मनीष चैहान एवं अपोलो के प्रबन्धक को बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बहुत से मरीजों ने विषेषज्ञों को दिखाकर उनके परामर्श से लाभान्वित हुऐ एवं अधिकांश संख्या में नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं मरीज उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest