29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

सरकार की योजनाओं को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने क़े उद्देश्य से रात्रि प्रवास कार्यक्रम क़े तहत भाजपा पिछड़ा मोर्चा क़े जिला कोषाध्यक्ष पवन साहू क़े नेतृत्व मे क्षेत्र क़े पाली गांव मे बैठक का आयोजन किया गया । आयोजित बैठक मे ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम की बैठक को संबोधित करते हुए जिला पिछड़ा मोर्चा भाजपा क़े जिला कोषाध्यक्ष पवन साहू ने कहा की भाजपा सरकार देश हित मे कार्य करने को प्रतिबद्ध है वही विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए देश को गुमराह करने मे लगी है । वही विकास की बात करते हुई भाजपा नेता ने कहा की प्रधानमन्त्री आवास व घर घर इज्जत घर देकर भाजपा सरकार ने आम तबके को लाभ पहुचाने का काम किया है वही उज्ज्वला योजना क़े तहत निःशुल्क गैस सिलेंडर चूल्हा देने से गृहिणीयों की समस्याओं को दूर करने का काम किया है । इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, संजू गुप्ता, प्रमोद साहू, अनिल कुमार, धर्मेंद्र साहू, रमेश मौर्य, राजेंद्र मौर्य, शिवशंकर शुक्ला, विवेक पांडेय,आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest