30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

समस्या का निदान पहली प्राथमिकता: चेयरमैन

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। नागरिकों को जलभराव से निजात दिलाने के लिये चेयरमैन ने नगर का भ्रमण कर उनकी समस्यायें सुनी और उनके तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता ने कस्बे में जलभराव के मद्देनजर घोसियाना, अलीनगर, कृष्णा नगर, पूरे देवी, सूदनखेड़ा, पूरे बाबा, चमनगंज, कोरिहाई आदि मोहल्लो का व्यापक भ्रमण कर जलभराव से होने वाली समस्याओं का भौतिक सत्यापन करते हुए लोगों से जानकारी हासिल की। लोगों की समस्या के निदान के लिये पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान चेयरमैन श्री गुप्त ने कहा कि नागरिकों की समस्या का निदान ही हमारी पहली प्राथमिकता है। हमेशा मेरा प्रयास रहता है कि जनता की सुविधाओं का ख्याल रखू और उनके कष्टों का निराकरण करूं। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, जीतू सिंह व सभासदगण मौजूद रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest