34.7 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

सबका दल ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। सबका दल यूनाइटेड के तत्वाधान में तहसील स्तरीय जनसमस्याओं को लेकर एक धरना-प्रदर्शन ब्लाक प्रांगण में हुआ। धरने को संबोधित करते हुए सत्ता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि रायबरेली में दबंगों का बोलबाला है। गरीब, किसान, मजदूर को थाना व तहसील में न्याय नहीं मिलता है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। खुशीराम लोधी ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। कहीं किसान मजदूर की सुनवाई नहीं हो रही है। आवारा जानवर किसान के खेती को बर्बाद कर रहे है। किसान को खाद बीज महंगे दामों पर मिल रही है। इसके बाद एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। इसके अलावां प्रदेश महासचिव राजकुमार, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ इमरान अली, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समर गुप्ता आदि ने भी धरने को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीराम, राधा, रामेश्वर, सुनील मौर्य, शीतल यादव, राकेश पासी, आदि लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest