29.2 C
Raebareli
Friday, March 13, 2026

विश्वनाथ सिंह की प्रथम जयंती पर विद्यालय में कार्यक्रम का किया गया आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली) । नगर में स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इण्टर कालेज सलोन में शुक्रवार को विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष राय विश्वनाथ सिह की प्रथम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रबन्धक डा0 जितेंद्र कुमार सिह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये विद्यालय के संस्थापक राय अम्बिका नाथ सिंह व पूर्व अध्यक्ष राय विश्वनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष द्दारा विद्यालय हित मे किये गये कार्यो को भुलाया नही जा सकता।वह नेक व सरल स्वभाव, व्यक्तित्व के धनी थे।विद्यालय परिवार को वह अपने परिवार की भांति मानते थे।इस मौके पर प्रबंध समिति के सदस्य सरदार हरचरण सिंह, प्रधानाचार्य अमित भारती, शिक्षक महेंद्र सिंह, दिवाकर पांडे, राजेश सिंह, राजेश यादव, सीपी सिंह समेत सभी अध्यापक, कर्मचारी व बच्चे मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विनोद त्रिपाठी ने किया।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest