13.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा आम बजट : दिनेश प्रताप सिंह 

More articles

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

राज्यमंत्री ने प्रस्तुत बजट को बताया आर्थिक विकास को गति देकर आम लोगों की उम्मीदों का बजट

कृषि, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति को सशक्त बनाने पर केंद्रित है बजट : दिनेश 

रायबरेली। योगी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि “केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट जनकल्याणकारी, सर्वसमावेशी और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट है। यह बजट कृषि, उद्योग, इन्फ्रास्ट्रक्चर और युवा शक्ति को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ आमलोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है। यह सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी बजट है, जो कृषि उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित है।” 

      राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट प्रस्तुत किया गया, जो सर्वस्पर्शी, समावेशी, जनहितकारी बजट के रूप में जाना जायेगा। यह किसानों, नौजवानों, महिलाओं, सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, अवस्थापना और व्यापार जगत को संबल देने वाला बजट है। इसी विकसित और सुरक्षित भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। विकास भी और विरासत भी के वायदे के साथ ‘सबका साथ सबका विकास’ बजट में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।” उन्होंने कहा कि “यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ आमलोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है। यह सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी बजट है, जो कृषि उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित है। विशेष रूप से देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला बजट है।” श्री सिंह ने कहा कि “प्रस्तुत बजट विकास की बुनियाद को मजबूत कर जन विश्वास को बढ़ाने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट विनिर्माण स्कीम, वस्त्र उद्योग के लिए एकीकृत कार्यक्रम, कंटेनर निर्माण की स्कीम, उच्च मूल्य और प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण और संरचना के उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने वाला, दो सौ से अधिक पुराने उद्योग समूहों को पुनर्जीवित करने, सेमी कंडक्टर, बायो परमाणु शक्ति, रेयर अर्थ परमानेंट मैगनेट, कम उपज वाले फल, उद्यानों के कायाकल्प तथा अखरोट, बादाम और खुमानी का उच्च धनत्व वाले बागवानी को बढ़ाने वाला बजट है। पशु पालन, मत्स्य पालन और कृषि के क्षेत्र में प्रस्तुत बजट लाभकारी परिणाम देने वाला होगा। प्रस्तुत बजट में सौर ऊर्जा आधारित परियोजनाओं का संवर्द्धन होगा। मंत्री ने इसे ग्रामीण विकास, शहरी विकास और सामाजिक कल्याण को समर्पित बजट बताया है। राज्यमंत्री ने कहा कि “कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट तीन मुख्य कर्तव्य पर आधारित है। पहला आर्थिक विकास को बढ़ाना और इसे लगातार बनाए रखना, दूसरा लोगों की उम्मीदों को पूरा करना और तीसरा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के तहत सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना, यही मोदी सरकार का लक्ष्य भी है। इसे ऐतिहासिक और आत्मनिर्भर भारत का बजट करार देते हुए उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा और उनके करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री समेत उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

Anuj awasthi
Anuj awasthihttp://www.voiceofraebareli.com
Anuj Awasthi is a seasoned journalist and media professional with nearly two decades of experience in the field of journalism. He is currently serving as the Chief Editor of Voice of Raebareli and News Editor at Kanchan Today. He began his journalism career in 2006–07 with Bheera Express, marking the start of his long-standing engagement with grassroots and public-interest reporting. Over the years, Anuj Awasthi has worked with several well-known newspapers and publications, including United Bharat, Swatantra Bharat, Jansandesh Times, Dainik Hindustan, Shree Times, Daily News Activist, and Prakhar Vichar Patrika. His work spans reporting, editing, and editorial leadership, with a strong focus on social issues, local governance, and voices from the ground. Known for his commitment to factual journalism, editorial integrity, and public accountability, Anuj Awasthi continues to contribute actively to regional media, strengthening independent journalism at the grassroots level.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest