16.9 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

रेल दुर्घटना में घायल छात्र की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। रेल दुर्घटना में घायल छात्र शिवम कुमार 14 की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिकई पोस्ट एनटीपीसी ऊंचाहार के रहने वाले शिवम कुमार सरोज पुत्र स्वर्गीय हीरालाल हरनारायण कॉलेज ऊँचाहार का कक्षा 9 का छात्र था। दिनांक 26/08/ 2019 को दोपहर लगभग 1:00 बजे कॉलेज से छुट्टी होने पर वह अपने घर जा रहा था और जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा फाटक बंद था , इंटरसिटी ट्रेन आने वाली थी, छात्र ने ध्यान नहीं दिया और साइकिल को रेल की पटरी तरफ मोड दी तेज रफ्तार इंटर सिटी ट्रेन के इंजन का हिस्सा साइकिल से टकरा गया जिससे झटक कर छात्र वहां गिर गया गिट्टी व सीमेंट की चटिया पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों ने वहां मौजूद एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊँचाहार ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां पर हालत में कोई सुधार न होने के कारण घायल शिवम कुमार को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां पर सुबह करीब 5:00 बजे शिवम कुमार ने दम तोड़ दिया उसकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मचा हुआ है।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest