13.1 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

रायबरेली इमेजिंग ने स्टार एकदमी को हराया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। रायबरेली इमेजिंग ने स्टार क्रिकेट एकदमी पर 75 रन की भारी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इमेजिंग की टीम ने दीपक त्रिपाठी 75 रन तथा सत्यम पांडे के 62 रनों की मदद से 169 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमेजिंग की तरफ से सत्यम पांडे ने तीन विकेट लिए। सत्यम पांडे की ऑल राउंडर परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपना दल के प्रदेश सचिव मान सिंह पटेल ने प्रदान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीकृष्ण पांडेय, पूर्व जिपंस भाजपा नेता वीरेंद्र गौतम, सपा के महासचिव एवं सभासद नगर पंचायत बछरावां वार्ड नं.9 शकील मंसूरी, दीपक अवस्थी, अभिषेक शुक्ला, देवराज सिंह, सुरेंद्र द्विवेदी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest