27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

राजेन्द्र अध्यक्ष और रमाकान्त बने जिला कलेक्ट्रेट बार एसोशिएशन के महामंत्री

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोशिएशन के चुनाव को लेकर चल रही रस्साकसी गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद समाप्त हो गयी। अध्यक्ष और महामंत्री पद पर निर्वाचन हुआ। जबकि बाकी सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र यादव और सुशील श्रीवास्तव के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जबकि महामंत्री पद पर रमाकान्त चौधरी ने संतोष बहादुर सिंह को हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि चुनाव का बहिष्कार करने वाले महामंत्री पद के दावेदार संतोष बहादुर सिंह ने स्वयं अपना वोट भी नहीं डाला। कुल 144 मतदाताओं के सापेक्ष 142 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र यादव को जहां 85 मत प्राप्त हुए, वहीं सुशील श्रीवास्तव को 57 मतों से ही संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद के दावेदार रमाकान्त चौधरी को 117 मत मिले। जबकि संतोष बहादुर सिंह महज 24 वोट ही प्राप्त कर सके। इस तरह अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र यादव एवं महामंत्री पद पर रमाकान्त चौधरी ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सेन्ट्रल बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव, वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता विजय यादव सहित भारी संख्या में वकील मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest