37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

राइजिंग चाइल्ड में बच्चों ने धूमधाम से रक्षाबंधन पर्व मनाया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर राखी उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। प्राइमरी कक्षाओं की छात्राओं ने छात्रों को स्वयं से बनाई हुई राखी बांधी तथा टीका लगाया, छात्रों ने उपहार भी दिए। प्री-प्राइमरी के बच्चो ने भी आपस में रक्षाबंधन पर्व अपनी शिक्षिकाओं के साथ मनाया। आरुष, अवंतिका, शौर्य, देवेश, गुरीत, अग्रज, आराध्या, आयुषी, तबीबा, साइका, अथर्व, मिहिका, की राखी की सभी ने सराहना किया। प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने रक्षाबंधन पर्व को मनाए जाने के महत्व को बच्चों के बीच विस्तार से बताया। प्रबंधक अरविन्द श्रीवास्तव ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर स्कूल की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest