26.4 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

यूपी: पुलिस वैन से खींचकर भीड़ ने युवक को उतारा मौत के घाट, वायरल हुआ वीडियो

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मृतक की पत्नी ने पुलिस सहित गांव के आधा दर्जन लोगों पर अपने पति की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. ये घटना थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव हथछोया की है. जहां पर राजेंद्र नाम के एक युवक कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों से मामूली सी बात पर का सुनी हो गई थी. जिसके बाद ये घटना हुई.

शामली: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कितनी लचर है इसकी एक बानगी देखने को मिली. ताजा मामला शामली का है जहां पुलिस के सामने ही डायल 100 की वैन से खींचकर युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. डायल 100 गाड़ी से बाहर खींचकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक के परिजनों ने डायल 100 पर मौजूद पुलिसकर्मियों और पड़ोस के ही दूसरे समुदाय के लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

ये घटना थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव हथछोया की है. जहां पर राजेंद्र नाम के एक युवक कि गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों से मामूली सी बात पर का सुनी हो गई थी. जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने राजेंद्र की लाठी डंडो से जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र को अपनी गाड़ी में बैठा लिया. मामला यहीं नहीं रुका. लोगों ने गाड़ी के अंदर से खींचकर घायल राजेंद्र को पीटा. राजेंद्र को तब तक पीटा गया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

मृतक की पत्नी ने पुलिस सहित गांव के आधा दर्जन लोगों पर अपने पति की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. दो समुदाय से मामला जुड़ा होने और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पीड़ित परिजनों ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर हत्या के मामले में अधिकारियों को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है.

बता दें कि परिजनों ने राजेंद्र के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. मौके पर परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई. अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही है. मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शामली अजय प्रताप सिंह का कहना है कि पांच लोगों द्वारा एक युवक को पीट-पीटकर हत्या करने का मामले की तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest