32.3 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

यमराज कर रहे है आपके साथ दुर्घटना होने का इंतजार, कारण है ये

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

जानलेवा साबित हो रही ये सड़क

नसीराबाद (रायबरेली)। चार दिन पहले जायस सलोन राजमार्ग पर एक तेज़ रफ्तार ट्रेक के टेंगना गॉव के सामने बनी पुलिया की रेलिंग टोड़ कर नहर में पलटने के बाद राजमार्ग की आधे से भी अधिक मार्ग भी बह गया लेकिन संबंधित विभाग कोई भी प्रशासनिक अधिकारी ने इस की सुध नहीं ली अब हाल ये है कि राजमार्ग की नसीरबाद थाने ने बैरीकेटिंग कराकर राज मार्ग का रास्ता बंद कर दिया और किसी हादिसे बचने के लिए वहॉ सुरक्षा में दो सिपाही की तैनाती भी कर दी है ।

बताते चलें कि चार दिन पहले जायस सलोन राजमार्ग पर टेंगना गॉव के सामने एक तेज़ रफ्तार मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग टोड़ता हुआ पुल के नीचे नहर में जा गिरा था पुल की रेलिंग टूटने के बाद पानी के तेज बहाव के कारण पुल की राजमार्ग की सड़क भी कट कट कर आधे से भी ज्यादा बह गयी नतीजे में इस मार्ग से गुज़रना भी जोखिम भरा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना छोटे बड़े अधिकारियों के साथ साथ पी डब्लू डी को भी दी लेकिन चार दिन गुजर जाने के बावजूद किसी की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। गॉव के चॉद शाह, मो. हसीब मो. यूनुस, मो. शफ़ी, मो. रिज़वान, मनोज, पवन कुमार, आशीष तिवारी, पारसनाथ आदि ने बताया कि नसीराबाद थाना पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए राज मार्ग पर बैरीकेटिंग कराकर धवस्त मार्ग व आधी बह चुकी पुलिया को बल्लियों के सहारे रास्ता अवरोध कर दिया है साथ मौके पर थाने के दो सिपाहियों की भी तैनाती कर दी है ताकि मार्ग पर कोई भी अकास्मिक हादिसे को रोका जा सके। फिलहाल जायस सलोन राजमार्ग का यातायात रोके जाने से क्षेत्र के हज़ारों लोगों को पिछले चार दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

अनुज मौर्य /मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest