26.7 C
Raebareli
Thursday, March 5, 2026

मेरे माता पिता का कोई इसमें दोष नही है, इसका जिम्मेदार मैं स्वयं हूँ, लिख युवक ने कर दी अपने साथ ये घटना

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के डिडौली ग्राम सभा के अंतर्गत निकट रेतीराम तालाब के पास उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब एक नौजवान का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव स्थानीय लोगो ने देखा जिसके बाद घटना की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई वही घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना पर पहुँचे त्रिपुला चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवती राम तालाब के पास स्थानीय लोग टहलने निकले थे तभी लोगो की नज़र पेड़ से लटकते युवक पर पड़ी तो लोगों ने पाया कि युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर फाँसी लगा ली है जिसके बाद घटना की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई ,मामले की सूचना लोगो ने पुलिस को दी ,घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को को पेड़ उतारकर नीचे रखा व उसकी जाँच करने में उसके पास से आधार कार्ड व निर्वाचन का कार्ड व आसपास ताश के पत्ते व उसका मोबाइल टूटा मिला साथ ही एक कागज में सोसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे म्रतक ने अपनी मौत की जिम्मेदारी स्वयं की लिखी है जिसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है वही म्रतक की पहचान रामबाबू पुत्र भोला निवासी कोतवाली डलमऊ के अंतर्गत बिझला मऊ गांव निवासी के रूप में हुई है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और म्रतक के परिजनों व फाँसी लगाने का कारण क्या था उसकी भी जांच करने में जुट गई है।

वही परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest