27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

महराजगंज पुलिस ने लोगो से आपसी भाईचारे को बनाये रखने की अपील

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। महाराजगंज अयोध्या मामले का फैसला आते ही महाराजगंज पुलिस ने फ्लैग मार्च कर के लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की कोतवाल लालचंद सरोज ने कस्बे के विभिन्न मार्गो का पैदल भ्रमण करके लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने लोगों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना देकर शांति व्यवस्था बनाए रखें इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही भाजपा नेता सरदार फतेह सिंह ने लोगों से आवाहन किया लोग आपस में भाईचारा बनाए रखें तथा फैसला संतोषजनक आया है जिला पंचायत सदस्य चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कस्बे का भ्रमण कर लोगों से आपसी तालमेल बनाए रखने की बात कही इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन साहू ने फैसले को दोनों समुदाय के लोगों के लिए सही करार दिया इस मौके पर पूर्व प्रधान राघवेंद्र पहरे मऊ डॉ सुरेश यादव, लालबहादुर, पीर मोहम्मद लाल मोहम्मद आदि ने फैसले को सही करार दिया।

अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest