25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

बीजेपी नेता के घर में फायरिंग करते तीसरी आँख में कैद हुए बदमाश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बीजेपी जिला मंत्री शालिनी कनौजिया के घर मे तीन राउंड की गई फायरिंग

बीजेपी नेता के घर मे फायरिंग करते तीसरी आँख में कैद हुए बदमाश

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरानगर पुलिस चौकी के पास स्थित बीजेपी नेत्री के घर मे उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने घर मे ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ।वही पुलिस को मौके से खाली खोके भी बरामद हुए है।

बीजेपी जिला मंत्री शालिनी कनौजिया के घर मे तीन राउंड की गई फायरिंग

दरअसल जिला मंत्री बीजेपी शालिनी कनौजिया के आवास के बाहर उस वक्त अज्ञात बदमाश आये जब घर मे वह अकेली थी। बदमाश बकायदा बाइक से आये और पीछे बैठे युवक ने हाथ मे तमंचा लेकर गाड़ी से उतरा और एक फायर गेट के पास दूसरा गाड़ी के पास से और तीसरा चलते हुए फायर किया और फरार हो गया। फायरिंग की ताबड़तोड़ आवाज से दहशत फैल गई। यही नही बदमाशो द्वारा की गई यह वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

पीड़ित बीजेपी नेत्री की माने तो अज्ञात बाइक सवार दो युवकों को घर मे फायरिंग की और फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फायरिंग करने वाले युवक कौन थे अभी तक इसका पता नही चल सका है।

सलाखों के पीछे जल्द होंगे आरोपी

वही सीओ सिटी गोपी नाथ सोनी की माने तो फायरिंग की सूचना मिली है । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है । फायरिंग किसने और क्यो की इस पर भी जांच हो रही है जल्द ही आरोपियो की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest