32.3 C
Raebareli
Saturday, April 4, 2026

बिना व्यापारी के नहीं बनेगी समृद्ध भारत की रूपरेखा : शर्मा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। स्थानीय गणेश होटल में मिश्रा गुट व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा ने दीप प्रज्वलन के साथ स्व. मोहन लाल संतानी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समारोह का शुभारंभ किया। व्यापार मंडल की 55वीं वर्षगांठ पर व्यापारियों ने अतिथियों का स्वागत 55 किलो की माला पहनाकर किया गया।

मुख्य अतिथि केएल शर्मा ने कहा कि व्यवस्थित समाज के क्रियान्वयन में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। समृद्ध भारत की रूपरेखा बिना खुशहाल व्यापारी के नहीं की जा सकती। श्री शर्मा ने नवगठित महिला व्यापारी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मिश्रा गुट व्यापार मण्डल की सक्रियता सभी संगठनों के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा महिला व्यापार मंडल को शपथ दिलाने के उपरान्त व्यक्त किये गए विचारों में कहा कि व्यापारी समाज में सभी धर्मों-जातियों एवं राजनितिक विचारधारा का समावेश है। कहा कि सरकारें कोई भी रही हो सभी ने व्यापारी समाज को छलने का काम किया। उन्होंने कहा की राजनितिक विचारधारा किसी की कोई भी हो व्यापारी हित सर्वोपरि है। व्यापारी हितों के लिए हम किसी भी सरकार की मुखालफत करने को तत्पर हैं। मंच का संचालन कर रहे मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि 20वीं सदी के सत्तारवें दशक में बने योजना आयोग जिसे वर्तमान सरकार में नीति आयोग के नाम से जाना जाता है एक भी योजना व्यापारियों के हित की नहीं। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी इंद्र कुमार वर्मा, प्रहलाद मल सावलानी, वेद प्रकाश शुक्ला, सरदार फत्ते सिंह, स्वामी प्रसाद गुप्ता, गुरजीत सिंह तनेजा, महादेव गुप्ता, कमलजीत सिंह बग्गा, ईश्वरचंद्र दीक्षित, शकील अहमद को स्व. संतानी स्म्रति सम्मान पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण में प्रभारी वंदना वर्मा, अध्यक्ष प्रियंका कक्कड़, महामंत्री अलका जायसवाल, उपाध्यक्ष मीरा तिवारी, सचिव रूबी सोनकर, संगठन सचिव कृपाल कौर, कुसुम मल, अनीता सिंह, सदा मुमताज, पूजा उपस्थित रहीं। संयोजन में शंभूरतन बाजपेयी जीतेन्द्र सिंह, सतीश वर्मा, शत्रोहन सोनकर, राकेश सिंह राना, अमनदीप सिंह बग्गा, राजकुमार, दिलदार रायनी, दोस्त मोहम्मद, मोहम्मद अहमद, आसिफ अख्तर, कमल आदि का योगदान रहा।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest