30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गई गाय, टूटे तार की चपेट में आयी गाय की हुई मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुशमहुरा गांव में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गयी। तार में करंट होने की सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। मामले में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार कुशमहुरा गांव के बाहर खेतो में विद्युत तार टूट कर गिर गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दे दी परन्तु विभाग की लापरवाही के चलते न ही तार को हटाया गया और न ही सप्लाई बन्द की गयी। इसी बीच कन्हैया लाल पुत्र सुखई वहीं पास में ही अपनी गायों का चरा रहा था कि तभी एक गाय टूटे हुए तार की चपेट में आ गयी। तार में दौड़ रहे करन्ट के चलते गाय की मौत हो गयी।

अनुज मौर्य /अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest