29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

बाइकों की आपसी भिड़न्त में महिला की दर्दनाक मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बाल बाल बची दूध मुही बच्ची पिता व बच्ची को आई चोटें जिला अस्पताल रिफर

रायबरेली (लालगंज)। क्षेत्र मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 का रेल कोच के पास का है। जहां युवक खुर्शीद अहमद अपनी पत्नी सोफिया बानो और 20 दिन पूर्व जन्मी अपनी बच्ची को लेकर रायबरेली इलाज कराने जा रहा था। तभी रेल कोच के निकट पेट्रोल टंकी के पास मोड़ पर पीछे से बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महिला के साथ 20 दिन की मासूम बच्ची थी। उसको गंभीर चोटे आ गई जिसको डॉक्टरों ने उचित उपचार करते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। खुर्शीद अहमद पुत्र मंसूरअली निवासी राजपत नगर धना भाद पत्नी सोफिया बानो के साथ बच्ची का इलाज कराने जा रहा था तभी दुघर्टना हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनुज मौर्य/सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest