18.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

बछरावां में संपन्न हुआ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। भारतीय राजनीति में आजादी के बाद से लेकर आज तक के इतिहास में प्रधानमंत्री मोदी सबसे बडे़ जुमलेबाज साबित हुए है। 2014 में किए गए बादों को भूलकर पाकिस्तान पाकिस्तान का नारा रट कर देश को गुमराह कर रहे हैं ।यह उद्गार हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के जो उन्होंने बछरावॉ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।उन्होंने कहा कि राम मंदिर , सब के खाते में पन्द्रह लाख, धारा 370, किसानों की आय दोगुनी , दस करोड़ नौकरी देने का वादा करके यह सत्ता में आए कांग्रेस के द्वारा संचालित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें चलाने का कार्य करने वाली यह सरकार केवल नोटबंदी जीएसटी की बढ़ी हुई दरों के अलावा कोई भी वायदा पूरा नहीं कर सके और अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए जनता पुराने वायदो का हिसाब न लेने लगे इसके लिए वह हर जनसभा में पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं ।जो भी दल या जागरूक नागरिक इनसे किए गए वायदो के बारे मे पूछे तो वह है उसे झट से उसे पाकिस्तानी करा दे देते हैं। इस मौके पर वीके शुक्ला, रमेश शुक्ला , ज्ञानी त्रिवेदी, कृपा शंकर शुक्ला, गिरिजेश नान्हूू नेता , नागेन्द्र सिंह, रज्जन मिश्रा , रमेश शुक्ला सत्य सोनी , अवधेश चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य/ अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest