25.6 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

बग्गा गुट ने बैठक कर किया मंडल का विस्तार

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा स्थानीय होटल में बैठक की गयी। जिसमें प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा द्वारा ऊंचाहार विधान सभा में व्यापार मण्डल को गति देने के उद्देश्य से वर्तमान में ऊंचाहार अध्यक्ष धर्मेन्द्र मौर्या को अतिरिक्त प्रभार देते हुए ऊंचाहार विधान सभा का प्रभारी नियुक्त किया। इसी क्रम में शिव कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, राजीव सोनी को महामंत्री, हरिशंकर साहू को उपाध्यक्ष, एजाज अहमद को कोषाध्यक्ष ऊंचाहार व्यापार मण्डल का नियुक्त किया गया।
प्रान्तीय संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि धर्मेन्द्र मौर्या के नेतृतव में ऊंचाहार व्यापार मण्डल द्वारा पूर्व में भी व्यापारी हितों के साथ-साथ जनहित के कार्य किये जाते रहे हैं। आशा है कि नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारी हितों के कार्य आगे भी करते रहेंगे। विधान सभा सदर महामंत्री सुरेश यादव ने कहा कि धर्मेन्द्र मौर्या की मण्डल के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त दायित्व प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा सौंपा गया है। बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, सत्यांशु दुबे, विजय सोनकर, जितेन्द्र मौर्या, शाकिब कुरैशी, बाबू भाई, दिलीप सिंह, आकाश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest