25.3 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

बगावत कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी पदाधिकारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। गांधी परिवार के गढ़ में लगभग आधा दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।शानिवर को केंद्रीय कपड़ा मंत्री भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की नुक्कड़ सभा में कांग्रेस के तीन पदाधिकारी कार्यकर्ता समेत लगभग एक दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये।वंही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ने आधिकारिक घोषणा के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया।सलोन विधान सभा क्षेत्र में शानिवार को स्मृति ईरानी की आधा दर्जन जगहों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई थी।करहिया बाजार में नुक्कड़ सभा मे स्मृति ईरानी कांग्रेस पर हमलावार थी।तभी वरिष्ठ भाजपा नेता जय तलरेजा ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देश मे प्रधानमंत्री मोदी की सुनामी चल रही है।और कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर चार कांग्रेसी पदाधिकारी आज भाजपा में शामिल हो गए है।जिसमे युवक कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, शिवा कांत ओझा पूर्व ब्लाक यूथ अध्य्क्ष, चंद्र प्रकाश पांडे, नन्द लाल कनौजिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दर्जनों कांग्रेसी समर्थकों को भाजपा में शामिल करने की घोषणा जय तलरेजा ने की है।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest