23.3 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

प्रियंका के आने से विपक्षी परेशान: अनुग्रह नारायण सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। लखनऊ से प्रयागराज जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य और उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह से मुलाकात की। अखिलेश सिंह की कोठी पर पहुंचे अनुग्रह नारायण सिंह ने इस दौरान मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मैदान में आने से तमाम विपक्षी राजनैतिक दलों में हड़बड़ाहट मची है। उन्होंने कहा कि अपने आपको राजनीति का मठाधीश बताने वाले प्रियंका के मैदान मंे आते ही चारों खाने चित्त हो गये हैं। प्रियंका गांधी बलिदानी परिवार से हैं। जिनके पूर्वजों ने हमेशा जनता के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले अपने गिरेबान में झांककर देंखे। प्रियंका गांधी पार्टी के लिए मजबूत स्तम्भ हैं। कांग्रेस ने हमेशा जनता की सेवा की है और आगे भी करती रहेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रिलायन्स जैसी कम्पनियों को पूरा लाभ दे रहें हैं। विदेश में प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये एक बयान को रेखांकित करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के खून में मनी दौड़ रही हो वह साधारण व्यक्ति पर क्या ध्यान देगा। आने वाले चुनाव में जनता का फैसला भाजपा सरकार के झूठ की पोल खोल देगा। इस दौरान पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest