13.1 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

प्रदीप सिंघल बनाये गए अमेठी के जिला अध्यक्ष बधाई देने वालो का लगा ताँता

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। जिले के बहादुरपुर विकास खण्ड के निवासी प्रदीप सिंघल को काँग्रेस कमेटी यूपी द्वारा अमेठी जनपद का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है । प्रदीप सिंघल गरीबों की हमेशा मददगार रहे है। काँग्रेस कमेटी ने प्रदीप सिंघल पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिले की बागडोर सौंपी है। इनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आज सैकड़ों की सँख्या मे कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए उनका स्वागत कर बधाई दी है।इस अवसर पर इकबाल अहमद, अजहरूल हक, विनोद कुमार मिश्रा ,चौधरी वहाज अख्तर, चौधरी सऊद ,मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद वसीम सहित सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर हार्दिक बधाई दी है चौधरी वहाज अख्तर ने कहा कि प्रदीप सिंघल को अमेठी जिले का अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी मजबूत होगी आने वाले विधानसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का परचम लहराएगा और आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधि लोकसभा में सांसद सदस्य बनकर पहुंचेगा ।

मोजीम खान रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest