29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

पुलिस से सेवानिवृत्त होने पर सलोन पुलिस ने कर्मचारियों को फूलमाला पहना कर भावभीनी विदाई दी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात दरोगा राम नरेश यादव के सेवानिवृत्त होने पर सलोन पुलिस ने फूलमाला पहना कर भावभीनी विदाई दी।इस दौरान सम्मान पाकर अभिभूत हुए दरोगा राम नरेश की आंखें नम हो गयी।विदाई के अंतिम क्षण में दरोगा को धार्मिक पुस्तक और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।सलोन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रामनरेश बतौर सीओ हेड पेशी में तैनात थे।लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल में रामनरेश का मिलनसार व्यक्तिव लोगो मे अमिट छाप छोड़ रहा था।गुरुवार को सलोन कोतवली परिसर में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने सेवानिवृत्त दरोगा को फूलो की माला पहनाकर उन्हें सम्मानित कर गीता ग्रन्थ भेट किया।जबकि दरोगा की मौजूद पत्नी को भी उपहार देकर सम्मानित किया।क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा की दरोगा रामनरेश ने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया।इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सेवानिवृत्त दरोगा की गाड़ी के समीप पहुंचकर उनको विदा किया।इस मौके पर चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह, घनश्याम सिंह, मनोज सिंह, प्रदीप सिंह, कृष्ण नारायण तिवारी, संजय शर्मा, राणा यादव समेत महिला कांस्टेबल मौजूद रही।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest