28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरो (रायबरेली)।खीरो थाना क्षेत्र की सेमरी चौकी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सटीक सूचना पर सेमरी चौकी इंचार्ज रुपेन्द्र् मिश्रा ने अपनी टीम के साथ राजू पासवान नाम के शातिर अपराधी को धर दबोचा। राजू पासवान पुत्र राम पाल पासवान निवासी गौतमनखेड़ा सेमरी के पास से एक देशी तमंचा व दो कारतूश बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह से कामयाब नहीं हो सका।अभियुक्त का एक पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। अपराधी राजू पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest