24.8 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुआ विवाद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के छोटी गढ़ी मजरे अतरेहटा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया देखते ही देखते दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट मे दो लोगों को गंभीर चोटें आई जिनका इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। वादिनी ममता पुत्री राम प्रकाश निवासी छोटी गढ़ी मजरे अतरेहटा ने अपनी दी हुई तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही अखिलेश पुत्र अमर सिंह अरविंद पुत्र अमर सिंह अमर सिंह पुत्र राम दुलारे सीता पत्नी अमर सिंह अनीता पत्नी अखिलेश ने मेरे माता उर्मिला और पिता राम प्रकाश पर पीछे से गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।  जिनकी हालत बहुत गंभीर है। कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest