17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

नाबालिक से बलात्कार करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। मंगलवार को बकरी चराने गई नाबालिग से दुराचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग के चाचा ने कोरिहर निवासी रामसुमेर उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय राजनारायण पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि जिस वक्त उसकी भतीजी बकरियां चराने गई थी, उसी समय रामसुमेर उर्फ छोटू ने जबरन उसके साथ बलात्कार किया। घर पहुंच कर पीड़िता ने आपबीती बताई। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस अद्दीक्षक सुनील कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी की पुष्टि की, और अच्छे कार्य के लिए एसओ विनोद कुमार सिंह को शाबाशी दी।

अपराध ब्यूरो

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest