23.5 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

नपं कांग्रेस अध्यक्ष के निधन से शोक

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे पंडित मजरे कैर के रहने वाले महादेव प्रसाद यादव (55) की लखनऊ से ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई आशंका है की उन्होंने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था परिजनों के मुताबिक महादेव प्रसाद यादव जो कि कैर न्याय पंचायत के कांग्रेस के अध्यक्ष थे तथा अच्छे किसानों में उनकी गिनती होती थी। कल रविवार को खेतों में खाद और कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करने गए थे वहां से वापस लौट कर घर में उन्होंने बेचैनी की शिकायत की परिजन आनन-फानन उन्हें स्थानीय सीएचसी ले गए सूत्रों के अनुसार जहां उन्होंने पूछतांछ में बताया उन्होंने सल्फास का सेवन कर लिया है। इसके बाद तत्काल उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया। जहां से भी उन्हें तत्काल लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest