33.8 C
Raebareli
Friday, March 13, 2026

नए जिलाध्यक्ष के आवास पर बधाई देने वालों का लगा तांता

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

लालगंज (रायबरेली)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदेव पाल को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय जनमानस में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष बनने पर रामदेव पाल ने अपनी सधी हुयी प्रतिक्रिया में प्रेस से कहा कि 2019 विजय लक्ष्य को पूरा करेंगे। सभी का भरपूर सम्मान होगा। भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि रामदेव के नेतृत्व में जिले में पार्टी का संगठन मजबूत होगा और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुड़ाव बढेगा। पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय ने कहा कि रामदेव के जिलाअध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा। श्री पाल पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने कहा कि रामदेव पाल पार्टी के निष्ठावन एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर कैलाश बाजपेई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवओंम सिंह, अजय वर्मा, भोलेंद्र सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, आशीष बाजपेई, मनोज अवस्थी, कौशलेंद्र प्रताप, अनूप पाण्डेय, रविनंदन सिंह, राधेमोहन गुप्ता, पशुपति शंकर, राजेश त्रिपाठी, सदाशिव सोनी, कौशिक बाजपेई, यशपाल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest