15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 5 लोग गम्भीर रूप से घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)।कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड स्थित रवना गांव के निकट दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में 5 लोग घायल हो गए । जिनमे से तीन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हेतु रिफर किया गया है ।

जानकारी के अनुसार मिल एरिया थाना के सिधौना गांव के रहने वाले शिव बरन (27) अपनी पत्नी रिंकी (25) व बेटे आयुष (2) को बाइक पर बैठाकर वापस आ रहे थे जबकि दूसरी ओर से सुजातगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले अमित शर्मा (28)पुत्र श्यामलाल अपनी पत्नी प्रीति (25) को बैठाकर बछरावा की ओर जा रहे थे । तभी रवना के पास दोनों बाइके आपस में आमने-सामने भिड़ गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार शिव बरन, रिंकी ,आयुष ,दूसरी बाइक पर सवार अमित शर्मा और प्रीति घायल हो गए ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया । अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायल रिंकी, शिवबरन, अमित शर्मा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest