18.3 C
Raebareli
Saturday, March 21, 2026

दो नाबालिगों के शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

गोसाईगंज (लखनऊ)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में आए दिन अज्ञात शवों का मिलना पुलिस के लिए सबसे चुनौती बन गया है हाल ही में मिले कई शवों का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि शनिवार को पहाड़ नगर टिकरिया इंदिरा नहर में दो नाबालिगों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मामला शनिवार दोपहर का है, नहर के रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने दो नाबालिगों के शव नहर में उतराता हुआ देख। गोसाईगंज पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया दोनों लड़के लाल रंग की अंडरवियर पहने हुए थे। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों व ग्रामीणों से पुलिस ने शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई पुलिस के मुताबिक दोनो लडकों की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष की होगी फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वही ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest