29.5 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

दुष्कर्म के आरोपी ममेरे भाई को शिवगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार 

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

शिवगढ़ (रायबरेली)। मासूम बहन के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ममेरे भाई को शिवगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची से उसके 16 वर्षीय ममेरे भाई ने दुराचार कर रिस्तों को कलंकित कर दिया था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब 4 बजे थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय ममेरा भाई 4 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों में ले गया। जहां मौका पाकर आरोपी किशोर ने मासूम का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया और मासूम के बेहोश होने के पश्चात उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बाद में जानकारी होने पर पीड़ित मासूम के परिजनों ने डायल डायल 100 को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला अभिरक्षी की सुपुर्दगी में मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी शिवगढ़ भेज दिया और फरार अभियुक्त की तलाशी में संदिग्ध जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी थी। शिवगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फरार आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जुमनाइल कोर्ट भेज दिया है।
शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीराम का कहना है कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया था। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जुमनाइल कोर्ट भेज दिया गया है।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest