37.8 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

दुर्घटनाओं का जोन बना बांदा लखनऊ बाईपास

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नहीं रुकने का नाम ले रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला

बछरावॉ (रायबरेली) । बछरावां में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगभग रात 9:00 बजे के मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे प्रदीप गुप्ता पुत्र गुरुशरण लाल उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी बथुआ खास थाना गुरबक्शगंज जनपद रायबरेली तभी लखनऊ की ओर आ रही तीव्र गति से आ रहे। अनियंत्रित वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे प्रदीप गुप्ता के सर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बछरावॉ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया।जहां पर उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने उन्हें रिफर कर दिया मार्ग दुर्घटनाओं का सिलसिला क्षेत्र में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है क्योंकि जिस गति में वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है उस संख्या में प्रशिक्षित वाहन चालकों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। नौसिखिया चार पहिया वाहन चला रहे हैं जिनकी वजह से ही क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

रिपोर्ट -अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest