26.4 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर सलामी दे गए बदमाश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जनपद रायबरेली में मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व पुलिस की चुस्त व्यवस्था की पोल बदमाश खोल गए।

आज दोपहर सरार्फ मंडी की सोनार गली स्थित जुगनू ज्वेलर्स की दुकान में आये दो बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे डाला।सोने के आभूषण लेकर भागने लगे,तभी एक बदमाश लोगों की पकड़ में आ गया।जबकि सोने के आभूषण लेकर भागने वाला बदमाश रफूचक्कर हो गया।

स्वर्ण व्यवसायी ने लूट की वारदात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।मौके पर पहुँची डायल 100 ने पकड़े गए बदमाश को कोतवाली ले आयी।उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की गई।पकड़ा गया बदमाश फ़िरोज़ हुज्जत अली जाफरी निवासी देवलीवाड़ा, जुबली पार्क जनपद ठाणे,महाराष्ट्र है।जबकि दूसरे साथी की तलाश जारी है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest